शुक्र गोचर से वृषभ और मिथुन राशि :
शुक्र गोचर से वृषभ और मिथुन राशि को मिलेगा लाभ और उन्नति, जानें नीच शुक्र का कैसा रहेगा प्रभाव :
शुक्र गोचर कन्या राशि में 1 अगस्त को हो रहा है।
शुक्र अपनी नीच राशि कन्या में प्रवेश करेंगे जिससे उनका प्रभाव थोड़ा कम होगा लेकिन, ज्योतिष में शुक्र को एक शुभ ग्रह माना गया है। ऐसे में शुक्र कई राशियों को शुभ परिणाम देने वाले हैं।
शुक्र मिथुन, मकर सहित 5 राशियों को करियर में ग्रोथ के साथ साथ नई उपलब्धियां भी दिलाने वाले हैं।
आइए जानते हैं शुक्र गोचर से अगस्त के महीने में किन राशियों को लाभ मिलेगा।
शुक्र गोचर कन्या राशि में अगस्त में हो रहा है। शुक्र 1 अगस्त को अपनी नीच राशि कन्या में हो रहा है।
हालांकि, अपनी नीच राशि में आने से शुक्र कमजोर अवस्था में होंगे लेकिन, ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को एक शुभ ग्रह बताया गया है।
ऐसे में नीच अवस्था में होने पर भी शुक्र कई राशियों को लाभ दिलाएंगे।
पंडित राज्यगुरु प्रभुलाल पी. वोरिया की गणना के अनुसार, शुक्र एक इस गोचर से वृषभ, मिथुन सहित 5 राशियों को अगस्त के महीने में करियर में लाभ और सफलता मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं।
आइए जानते हैं शुक्र गोचर से किन किन राशियों को लाभ मिलने की संभावनाएं हैं।
शुक्र गोचर 2026 वृषभ राशि पर प्रभाव और उपाय :
शुक्र गोचर वृषभ राशिवालों के 5वें भाव में होने जा रहा है।
यह गोचर आपके लिए नई उपलब्धियां लेकर आने वाला है।
इस समय आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी अच्छी रहेगी।
साथ ही आपको अपने आसपास अब सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
इस राशि के जो शादीशुदा लोग संतान प्राप्ति की कामना कर रहे हैं उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। इस राशि के विद्यार्थी इस अवधि में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
उपाय : ओम द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः इस मंत्र का रोजाना जप करें आपको लाभ मिलेगा।
ऐसा करने से शुक्र ग्रह मजबूत होगा।
शुक्र गोचर 2026 मिथुन राशि पर प्रभाव :
मिथुन राशिवालों के लिए शुक्र का गोचर उनके चौथे भाव में हो रहा है।
ऐसे में मिथुन राशि के लोगों को जीवन में ढेर सारी खुशियां मिल सकती हैं।
अगर आपकी माता का स्वास्थ्य पिछले काफी समय से खराब चल रहा था तो अब माता की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
इस दौरान आपको अपने रिश्तेदारों के घर जाने का मौका मिल सकता है।
जहां आप किसी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
आप इस दौरान कोई नया वाहन आदि भी खरीद सकते हैं।
अब आप अपने दोस्तों के बीच में काफी लोकप्रियता हासिल करेंगे।
दोस्तों के साथ आप काफी अच्छा समय बीताएंगे।
उपाय : शुक्र ग्रह के अच्छा परिणाम पाने के लिए शुक्रवार को माता लक्ष्मी को कमल का फूल या सफेद मिठाई अर्पित करें।
शुक्र गोचर 2026 वृश्चिक राशि पर प्रभाव :
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर उनके 11वें भाव में होने जा रहा है।
ऐसे में इस दौरान आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा।
आपको महसूस होगा की आपके जीवन में अब धीरे धीरे सकारात्मक बदलाव हो रहा है।
करियर में देखें तो अब आपकी छवि पहले से मजबूत होगी।
आपको सलाह है कि फिलहाल, अपनी लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव लेकर आएं और सेहत पर थोड़ा ध्यान देना शुरू करें।
इस समय आपको अपने बड़े भाई बहनों का पूरा साथ मिलेगा।
उपाय : शुक्रवार के दिन सफेद या हल्के गुलाबी रंग के कपड़े पहनना शुभ
शुक्र गोचर 2026 धनु राशि पर प्रभाव :
धनु राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर उनके 10वें भाव में होने जा रहा है।
ऐसे में इस राशि के जो लोग कपड़ो या सौंदर्य से जुड़ा कारोबार करते है उन्हें बड़ी सफलता मिलने की संभावना है।
इस अवधि में नौकरीपेशा लोगों को भी ग्रोथ मिल सकती है।
लेकिन, आपको कोशिश करनी है कि आप धैर्य से काम करें और जितना हो सके अपनी योजनाओं को थोड़ा गुप्त रखें।
कोशिश करें की आप अपने अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनाकर चलें।
उपाय : रोजाना गाय को अपने हाथ से रोटी खिलाएं आपको लाभ मिलेगा।
शुक्र गोचर 2026 मकर राशि पर प्रभाव :
मकर राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर उनके नवम भाव में हो रहा है।
ऐसे में वृश्चिक राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा।
यह समय आपके लिए आर्थिक मामलों में बहुत ही अच्छा साबित होगा।
इस दौरान आपको कई स्रोतों से धन लाभ मिलने की संभावनाएं हैं।
अगर आपने किसी को लंबे समय से पैसा उधार दिया हुआ है तो आपको अपना पैसा वापस मिल सकता है।
यह समय आपके लिए आर्थिक मामलों में बहुत ही शुभ परिणाम देने वाला साबित होगा।
उपाय : शुक्रवार के समय छोटी कन्याओं को खीर या सफेद मिठाई का प्रसाद बांटें।
शुक्र ग्रह के शुभ परिणाम मिलेंगे।
हर हर महादेव जय मां अंबे मां !!!!! शुभमस्तु !!!
🙏हर हर महादेव हर...!!
जय माँ अंबे ...!!!🙏🙏
पंडित राज्यगुरु प्रभुलाल पी. वोरिया क्षत्रिय राजपूत जड़ेजा कुल गुर: -
श्री सरस्वति ज्योतिष कार्यालय
PROFESSIONAL ASTROLOGER EXPERT IN:-
-: 1987 YEARS ASTROLOGY EXPERIENCE :-
(2 Gold Medalist in Astrology & Vastu Science)
" Opp. Shri Satvara vidhyarthi bhuvn,
" Shri Aalbai Niwas "
Shri Maha Prabhuji bethak Road,
JAM KHAMBHALIYA - 361305 (GUJRAT )
सेल नंबर: . + 91- 9427236337 / + 91- 9426633096 ( GUJARAT )
Vist us at: www.sarswatijyotish.com
Skype : astrologer85
Email: prabhurajyguru@gmail.com
Email: astrologer.voriya@gmail.com
आप इसी नंबर पर संपर्क/सन्देश करें...धन्यवाद..
नोट ये मेरा शोख नही हे मेरा जॉब हे कृप्या आप मुक्त सेवा के लिए कष्ट ना दे .....
जय द्वारकाधीश....
जय जय परशुरामजी...🙏🙏🙏
No comments:
Post a Comment