सन् 2026 में राशि का वैदिक राशिफल :
मंगल रहेगा मकर राशि में, जानिए
वैदिक ज्योतिष शास्त्र अनुसार मंगल ने धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर लिया है।
मंगल का राशि परिवर्तन 16 जनवरी को हुआ।
मंगल साहस, ऊर्जा और पराक्रम का कारक ग्रह है।
मकर राशि में मंगल के आने से सभी 12 राशियों के लिए इसका असर बदल गया है।
अब ये ग्रह 23 फरवरी तक इसी राशि में रहेगा।
जाम खंभालिया गुजरात से ज्योतिषाचार्य पं. पंडारामा राज्यगुरू प्रभु वोरिया से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है।
Original White Conch Shell Shankh | for Pooja, Aarti, Vastu, Temple & Home | Natural Auspicious Sound for Positive Energy & Spiritual Rituals | Medium
Visit the Divine Hindu Store https://amzn.to/4pitDer
मेष राशि :
मेष राशि मंगल इस राशि से दसवें भाव में है।
ये समय आपके करियर के लिए शुभ साबित होगा।
कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और आपके अधिकार बढ़ेंगे।
यदि आप सरकारी नौकरी या उच्च पद की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता के योग हैं।
अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।
वृषभ राशि :
वृषभ राशि मंगल नौवें भाव में है।
धार्मिक यात्राओं के योग बन रहे हैं और पिता के साथ संबंध में सुधार होगा।
उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे।
हालांकि, भाई - बहनों के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है, इस लिए वाणी में मधुरता रखें।
+++
+++
मिथुन राशि :
मिथुन राशि आपके लिए मंगल का आठवें भाव में है।
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का समय है।
वाहन सावधानी से चलाएं।
पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में कुछ हलचल हो सकती है।
अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है।
कर्क राशि :
कर्क राशि मंगल इस राशि के सातवें भाव में है।
व्यापारिक साझेदारों के साथ तालमेल सुधरेगा और नए अनुबंध हो सकते हैं।
वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है, क्योंकि मंगल के कारण स्वभाव में उग्रता आ सकती है।
वैवाहिक जीवन में धैर्य से काम लें और अनावश्यक बहस से बचें।
+++
+++
सिंह राशि :
सिंह राशि छठे भाव में मंगल है। आपके शत्रु पराजित होंगे और पुराने कर्ज या रोगों से मुक्ति मिलेगी।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए ये समय स्वर्ण काल जैसा है।
नौकरी में आपका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहेगा और वरिष्ठ अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे।
कन्या राशि :
कन्या राशि मंगल पांचवें भाव में है। छात्रों के लिए ये ऊर्जा से भरा समय है, खासकर जो तकनीकी शिक्षा में हैं।
प्रेम संबंध में थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है, क्योंकि अहंकार के कारण दूरियां आ सकती हैं।
संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
+++
+++
तुला राशि :
तुला राशि आपकी राशि के चौथे भाव में मंगल का आना सुख - सुविधाओं में वृद्धि करेगा।
आप नया वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं।
माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
घर के नवीनीकरण पर खर्च हो सकता है।
कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता रहेगी, जिससे पारिवारिक समय में कमी आ सकती है।
वृश्चिक राशि :
वृश्चिक राशि मंगल का गोचर आपके तीसरे भाव में होने से आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी
छोटे भाई - बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी दूरी की यात्राएं हो सकती हैं।
संचार और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिल सकता है।
आप अपने निर्णयों को लेकर काफी दृढ़ रहेंगे।
+++
+++
धनु राशि :
धनु राशि दूसरे भाव में मंगल है, जिससे आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है, परिवार में वाद - विवाद संभव है।
हालांकि, आर्थिक दृष्टि से ये समय निवेश के लिए अच्छा है।
धन संचय करने में सफल रहेंगे।
खान - पान पर नियंत्रण रखें, अन्यथा दांतों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
मकर राशि :
मकर राशि मंगल आपकी ही राशि में है।
आप खुद को ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे।
व्यक्तित्व में निखार आएगा, लेकिन ध्यान रहे कि यह ऊर्जा अति - आत्मविश्वास या गुस्से में न बदले।
शारीरिक व्यायाम पर ध्यान दें, ताकि इस अतिरिक्त ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग हो सके।
+++
+++
कुंभ राशि :
कुंभ राशि बारहवें भाव में मंगल का गोचर आपके खर्चों में बढ़ोतरी कर सकता है।
बाहरी संपर्कों से लाभ होने की संभावना है।
जो लोग विदेश जाने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है।
नींद में कमी या आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
कोर्ट - कचहरी के मामलों में सतर्क रहें।
मीन राशि :
मीन राशि ग्यारहवें भाव में मंगल धन लाभ कराएगा।
आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे और लंबे समय से रुकी हुई इच्छाएं पूरी होंगी।
बड़े भाइयों और मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा।
सामाजिक दायरे में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है।
+++
+++
शिक्षा और करियर :
यह वर्ष करियर की दृष्टि से अत्यन्त महत्त्वपूर्ण रहने वाला है।
मार्च - अप्रैल के दौरान आप काफी यात्रायें कर सकते हैं।
शनि की दृष्टि आपकी राशि से नवम भाव पर पड़ेगी जिसके कारण लोन लेकर उच्च शिक्षा लेने वाले जातकों के ऊपर से दबाव कम होगा।
विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर जिम्मेदार रहेंगे।
किन्तु नौकरीपेशा लोग अपनी जॉब से असन्तुष्ट हो सकते हैं।
बार - बार जॉब बदलने का विचार आयेगा।
बुरे लोगों की संगत से दूर रहें।
जुलाई से अक्टूबर के बीच आपको रोजगार सम्बन्धी बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं।
+++
+++
सन् 2026 में मेष राशि का जनवरी माह का मासिक राशिफल :
मेष ( चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ ) शुभ रंग गुलाबी,
शुभ अंक 1 व 8,
शुभ धातु तांबा,
शुभ रत्न मूंगा व पीला पुखराज,
शुभ दिन मंगलवार ( रवि, सोम, गुरु ),
इष्ट हनुमान, हनुमान चालीसा का पाठ विशेषफलप्रद।
+++
+++
शुभमास वैशाख, ज्येष्ठ, चैत्र,
सामान्य मास श्रावण, भाद्रपद, आश्विन, मार्गशीर्ष, पौष।
मध्यम मास फाल्गुन
अशुभ मास आषाढ़, कार्तिक, माघ हैं।
मित्र राशि सिंह, तुला, धनु,
शत्रु राशि मिथुन, कन्या,
व्यक्तित्व दबंग, क्रोध युक्त व साहसी।
सकारात्मक तथ्य कुटुम्ब को पालने वाला, चुनौती को स्वीकारने वाला, सदैव क्रियाशील।
नकारात्मक तथ्य दम्भी, अधैर्यशाली...!
+++
+++
इस महीने आपके परिवार में प्रेम और सद्भाव का वातावरण रहेगा।
निर्णय लेने में दूरदर्शिता का परिचय दें।
वित्तीय मामलों में अनुकूलता रहेगी।
IT प्रोफेशनल्स के लिये महीना काफी उत्तम है।
विदेशी कम्पनियों के किसी व्यापारिक प्रकल्प में शामिल हो सकते हैं।
दाम्पत्य जीवन में परस्पर समर्पण और समन्वय बेहतरीन रहेगा।
किसी भी कार्य को करने से पूर्व परिवार की सहमति लेना न भूलें।
दूसरा और चौथा सप्ताह विशेष रूप से शुभ रहेगा।
महीने के शुरुआती सप्ताह में कुछ गलत निर्णय आपको व्यापार में काफी पीछे धकेल सकते हैं।
पहले और तीसरे सप्ताह में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
अजनबी लोगों पर आवश्यकता से अधिक भरोसा न करें, वरना आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
सामाजिक बैठकों में एकपक्षीय विचार रखने से बचें।
कुछ लोग आपकी बेइज्जती करने की कोशिश करेंगे।
व्यापारिक पार्टनरशिप में किसी कारणवश समस्या हो सकती है।
तीसरे सप्ताह में बुध आपको महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर कन्फ्यूज कर सकता है।
शुभ तारीख
3,4,9,10,12,18,19,21,29,30
अशुभ तारीख
1,2,5,7,13,14,23,24,28,31
+++
+++
नववर्ष 2026 में बनेगा पंचग्रही राजयोग
( जनवरी से इन राशियों का चमकेगा भाग्य )
पंडारामा प्रभु वोरिया राजगुरु बताते हैं कि 2026 के जनवरी के मध्य में एक शुभसंयोग बनने जा रहा है जिसको पंचग्रही योग कहा जाता है।
यह पंचग्रही योग मकर राशि में बन रहा है 13 जनवरी से 18 जनवरी तक।
★ 13 जनवरी को शुक्र मकर राशि में चले जाएंगे,
★ 14 जनवरी को सूर्यदेव भी मकर राशि में जाएंगे,
★ 16 जनवरी मंगल भी इसी राशि में जाएंगे,
★ 17 जनवरी को बुध भी चले जाएंगे और
★ 19 जनवरी को चंद्रमा के मकर राशि में
+++
+++
जैसे ही ये पाँच ग्रह एकसाथ युति का निर्माण करेंगे, पंचग्रही योग बन जायेगा।
नए साल 2026 में बनने जा रहे पंचग्रही योग से इन राशियों को फायदा होगा।
वृषभ - पंचग्रही योग से कैरियर में बड़ा बदलाव संभव है, नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, आत्मविश्वास बढ़ेगा, फैसले आपके पक्ष में रहेंगे।
मिथुन - आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, व्यापारियों को नई डील मिल सकती है, रुका हुआ पैसा वापस आने की संभावना है और नेटवर्किंग से फायदा होगा।
कर्क - मान - सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है, नेतृत्व क्षमता निखरेगी और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
सिंह - पंचग्रही योग से पुराने तनाव कम होंगे, कैरियर में स्थिरता आएगी और पारिवारिक मामलों में समाधान मिलेगा, निवेश से लाभ संभव है।
तुला - मेहनत का पूरा फल मिलने का समय है, नौकरी और बिजनेस दोनों में ग्रोथ दिखेगी, सेहत में सुधार और मानसिक स्पष्टता रहेगी।
धनु - धनु राशि वालों के लिए पंचग्रही योग भाग्य का साथ लेकर आ रहा है, शिक्षा, यात्रा और धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी, नई योजनाओं की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है।
कुंभ - कुंभ राशि के जातकों के लिए यह योग बदलाव और उन्नति का संकेत देता है।
नौकरी में स्थान परिवर्तन या नई भूमिका मिल सकती है, आर्थिक मामलों में धीरे - धीरे सुधार होगा।
जन्मकुंडली का दशम भाव आपकी सफलता का आइना होता है :
★ क्या आप 35+ age के हो गए और अभी भी मनचाही सफलता से वंचित हैं?
★ अच्छे कॉलेज या यूनिवर्सिटी से डिग्री लेकर भी ऊँच स्तर की जॉब नहीं मिली?
★ बड़ी Investment के बाद भी Business अच्छे से नहीं चल रहा?
अगर ऐसा हैं तो यह आर्टिकल सिर्फ और सिर्फ आपके लिए ही है।
ईश्वर का धन्यवाद करो जो आप इस ब्लॉग पोस्ट तक पहुंच पाए हो।
पंडारामा प्रभु राजगुरु बताते हैं कि ध्यान से पढ़िए जो मैं आज आपको बताने जा रहा हूँ।
जन्म कुंडली का दशम भाव ( कर्म भाव ) व्यक्ति के करियर, पेशे, सामाजिक प्रतिष्ठा, यश, और जीवन में मिलने वाली सफलता का "आईना" होता है।
+++
+++
जो व्यक्ति के कार्यों, महत्वाकांक्षाओं और सार्वजनिक छवि को दर्शाता है।
जिससे पता चलता है कि वह अपने कर्मों से कितनी ऊँचाई हासिल करेगा और उसे समाज में क्या मान - सम्मान मिलेगा।
दशम भाव क्यों है सफलता का आईना ?
1. यह भाव आपके व्यवसाय, नौकरी, करियर के उतार-चढ़ाव, और कार्यक्षेत्र में मिलने वाली सफलता या असफलता का मुख्य कारक होता है।
2. समाज में आपकी छवि, मान-सम्मान, उच्च पद और यश का निर्धारण दशम भाव से होता है।
3. यह आपकी आकांक्षाओं, लक्ष्यों, और उन्हें प्राप्त करने के लिए आपकी मेहनत और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।
4. यह आपकी नेतृत्व क्षमता, अधिकार, और ज़िम्मेदारियों को भी दिखाता है।
+++
+++
ग्रहों और राशियों का प्रभाव :
1. सूर्य, बृहस्पति, शनि: दशम भाव में इन ग्रहों की मजबूत स्थिति व्यक्ति को महत्वाकांक्षी, जिम्मेदार और सफल बनाती है।
2. शुक्र: शिक्षा, कानूनी क्षेत्र, या सामाजिक कार्यों से सफलता दिला सकता है।
3. शनि: कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता देता है, अक्सर विदेश यात्रा और तीर्थयात्राओं से जुड़ा होता है।
4. बुध: लेखन, संचार और बौद्धिक क्षेत्रों में पहचान दिलाता है।
5. लग्न का दशम में होना: यह करियर में बड़ी सफलता और प्रसिद्धि की इच्छा को दर्शाता है, जैसे लग्न का स्वामी दशम भाव में होना।
इस आर्टिकल का सारांश यह है कि दशम भाव आपकी कुंडली का वो हिस्सा है जो बताता है कि आप अपने जीवन में क्या 'करते' हैं और उसका क्या 'फल' मिलता है।
+++
+++
इस लिए यह आपके कामकाजी / Professional और सामाजिक जीवन की सफलता का सच्चा प्रतिबिंब (आईना ) है।
इस आर्टिकल में आपको सफलता का गहरा राज बताया गया है।
अगर आप ज्योतिष का ज्ञान नहीं रखते तो फिर आपको हमारे ज्योतिष गुरु से व्यक्तिगत रूप से जन्मकुंडली विश्लेषण लेना चाहिए।
इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि हर किसी को यह जानकारी मिल सके।
हर हर महादेव जय मां अंबे मां !!!!! शुभमस्तु !!!
No comments:
Post a Comment